हरियाणा के सोनीपत जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कनक गार्डन के सामने चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे 44 पर तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज की बस ने कार को टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कार में सवार पांच चचेरे भाइयों में से चार की मौत हो गई। ये सभी दिल्ली के नंदनगर के रहने वाले थे। पांचों चचेरे भाई चंडीगढ़ से आपने मामा की शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनीपत गन्नौर थाना पुलिस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



