मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली रोड पर स्थित हुंडई कार के एक शोरूम में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियां मशक्त कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, जिस शोरूम में आग लगी है वो दो मंजिला बना हुआ है। इस शोरूम के ग्रांउड और फर्स्ट फ्लोर पर नई कारें खड़ी होती हैं। रोजाना की तरह शोरूम में कामगाज चल रहा था। तभी वहां अचानक आग लग गई। आग लगने से काफी नुकसान होना बताया जा रहा है। अभी तक आग से जनहानि की सूचना नहीं है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



