हरियाणा: CM मनोहर लाल खट्टर आज पेश करेंगे बजट

0
96

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट आज पेश करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सभी सांसदों और विधायकों से सुझाव भी मांगे थे। उम्मीद है कि चुनावी साल होने के कारण बजट में कई लोकलुभावन घोषणाएं की जा सकती हैं। बता दें कि, शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बजट से पहले कहा कि बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा। बहुत ही अच्छा बजट आएगा। पिछले वर्ष हरियाणा सरकार ने 183950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। चुनावी साल होने की वजह से सभी की नजरें शुक्रवार को पेश होने वाले बजट पर टिकीं हैं।

बतााते चले कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट शुक्रवार को सदन में पेश करेंगे। इस बार का बजट करीब दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here