मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 21 मार्च को ईद के अवकाश के दिन सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। बजट 30 मार्च को पास किया जाएगा। बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से आरंभ होकर दो अप्रैल तक चलेगा। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। इसके मुताबिक, 18 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दूसरे चरण में तीन दिन, 18, 19 और 20 मार्च को शासकीय कार्यों के अलावा राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री चर्चा का जवाब देंगे। इस सत्र में 22 और 29 मार्च को रविवार के कारण तथा 26 मार्च को राम नवमी के कारण अवकाश रहेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधानसभा के बजट सत्र के पहले चरण की शुरुआत 18 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई थी, जिसमें राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 23 मार्च से 30 मार्च तक बजट पर चर्चा और कटौती प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 31 मार्च को गैर सरकारी सदस्य दिवस रखा गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



