हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में हुए शामिल

0
31
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में जी.एस. बाली की जयंती के अवसर पर आयोजित बाल मेले में शामिल हुए और स्वास्थ्य व विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस अवसर पर सीएम सुक्खू ने नगरोटा बगवां में 8.56 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मॉडल पुलिस स्टेशन एवं पुलिस आवास, 9.62 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ओल्ड एज होम और 8.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम की आधारशिला रखी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में 330 नई पीजी सीटें बढ़ाने की दिशा में कार्यरत है। इसके तहत टांडा में 100 पीजी सीटें बढ़ेंगी। उन्होंने आगे बताया कि धर्मशाला में पर्यटन निगम, रेरा एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यालय स्थानांतरित किए गए हैं। साथ ही कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि बड़ोह में मिनी सचिवालय बनाएंगे, बड़ोह पुलिस चौकी को पुलिस थाना बनाया जाएगा और सेराथाना के हेल्थ सेंटर को स्तरोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाएंगे।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here