मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए भवन की आधारशिला रखी। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि विद्यालय का यह नया भवन नादौन के विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शम्मी सोनी, विद्यालय प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा दिए गए सम्मान से अभिभूत हूं। सभी का हृदय से आभार।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



