मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन के कांगू में आज जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। सीएम सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 500 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक मशीनें स्थापित की जा रही हैं, जिससे जांच सुविधाएं अधिक सटीक और बेहतर होंगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि राज्य के 70 आदर्श चिकित्सा संस्थानों में 300 मेडिकल ऑफिसर, 200 विशेषज्ञ और 150 सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्तियां की जा रही हैं। नादौन, कांगू, गलोड़ और धनेटा के अस्पतालों में भी डॉक्टरों की नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुभारंभ होगा। यहां उत्तर भारत का पहला अलाइड हेल्थ सर्विसेज संस्थान स्थापित किया जा रहा है, जहां इसी वर्ष से दाखिले शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीएम सुक्खू ने बताया कि कांगू के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का दर्जा दिया गया है। नए भवन के साथ अत्याधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्राइमरी स्कूल भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



