मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज सचिवालय में स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बात कर सूचना प्राप्त होने से लेकर संबंधित टीमों के मौके पर पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था की जानकारी ली।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम सुक्खू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सूचना का समय पर पहुँचना, संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय और मौके पर तत्काल सहायता पहुँचना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान रिस्पांस सिस्टम को हर समय पूरी तरह तत्पर रखने और जरूरतमंदों तक बिना देरी के सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SukhuSukhvinder
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



