हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

0
85
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “प्रदेशवासियों को बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। चिकित्सा महाविद्यालयों को सुदृढ़ करने, रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने तथा चिकित्सा अधिकारियों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) देने पर भी विचार किया जा रहा है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बढ़ते कैंसर के मामलों को देखते हुए प्रदेश में कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण पर 800 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस संबंध में भविष्य की कार्ययोजना तैयार करने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश दिए।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here