मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज हैदराबाद में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) बीबीनगर का दौरा किया और संस्थान की प्रगति तथा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि 1,100 करोड़ रूपए से ज्यादा के निवेश से 2022 में शुरू हुआ एम्स बीबीनगर सिर्फ चार साल में पूरी तरह से काम करने लगा है। आज यहाँ रोजाना लगभग 1,800 मरीजों का इलाज होता है और अब तक 1.56 लाख से ज्यादा लोगों को टेलीमेडिसिन सेवाएँ दी जा चुकी हैं। क्लिनिकल काम के साथ-साथ, एम्स बिबीनगर ने रिसर्च के क्षेत्र में भी बड़ी प्रगति की है और अब तक 1,156 से ज्यादा रिसर्च पेपर प्रकाशित किए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले एक दशक में भारत के हेल्थकेयर सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की है। एम्स बीबीनगर की उल्लेखनीय उपलब्धियां इस बदलाव को दर्शाती हैं और लोगों को बेहतरीन टर्शियरी केयर प्रदान करके ‘स्वस्थ भारत’ के हमारे विजन को और मजबूत करेंगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



