मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केन्या के नैरोबी में 10वीं भारत-केन्या संयुक्त व्यापार समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की समीक्षा और उसे मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और केन्या के व्यापार राज्य विभाग की प्रधान सचिव रेजिना अकोता ओम्बम ने की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि पिछले वित्तीय वर्ष में भारत और केन्या के बीच कुल व्यापार 4 अरब 31 करोड़ डॉलर रहा, जो 2024-25 से 24 दशमलव नौ-एक प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो और केन्या मानक ब्यूरो के बीच एक समझौता ज्ञापन सहित कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड और केन्या राजस्व प्राधिकरण के बीच एक अन्य समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए। दोनों पक्षों ने एक विविध, संतुलित और भविष्योन्मुखी आर्थिक साझेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और व्यापार को सुगम बनाने, लंबित मुद्दों को हल करने और व्यापार-से-व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए संस्थागत तंत्रों को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



