100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म ‘OMG 2’

0
188
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म 'OMG 2'
Image Source : navbharattimes.indiatimes.com

अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘ओएमजी 2’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को ‘गदर 2’ के साथ-साथ रिलीज हुई ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। मीडिया में आई खबर के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ ने 9 दिनों के अंदर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘ओएमजी 2’ को 27 कट मिलने के बाद ए सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड ने पास किया था। इसका मतलब है कि फिल्म को 18 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं देख सकते। इतनी रिस्ट्रिक्शन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मीडिया की माने तो दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ‘ओएमजी 2’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #OMG2 #AkshayKunmar #PankajTripathi #YamiGautam #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here