12 मई को लगातार तीसरी बार असम में भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार लेगी शपथ

0
87
12 मई को लगातार तीसरी बार असम में भाजपा के नेतृत्‍व में एनडीए सरकार लेगी शपथ

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार 12 मई को लगातार तीसरी बार शपथ ग्रहण करेगी। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के लिए गुरुवार को गुवाहाटी में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह गुवाहाटी में होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में बैठक में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सैकिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, गठबंधन के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here