15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस ने सोशल मीडिया के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध

0
91
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्रांस ने सोशल मीडिया के उपयोग पर लगाया प्रतिबंध
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि फ्रांस ने 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध को मंजूरी दे दी है, जिससे यह उस आयु सीमा को लागू करने वाला पहला यूरोपीय संघ देश बन गया है। राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि स्कूलों के खुलने के साथ ही 15 वर्ष से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और अब इस उपाय पर संवैधानिक परिषद का निर्णय आना बाकी है। निर्णय के बाद इसे ठोस रूप दिया जाएगा और बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनके बयान के अनुसार यह कदम उन देशों के अनुरूप है जिन्होंने इसी तरह के प्रयास किए हैं। उदाहरण के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के उपयोगकर्ताओं के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया है और ब्रिटेन ने भी 16 वर्ष से कम बच्चों के लिए प्रतिबंध के प्रस्ताव रखे हैं। स्पेन और डेनमार्क भी इसी तरह के नियमों पर विचार कर रहे हैं।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here