16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर मलेशिया ने प्रतिबंध किया लागू

0
88
16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर मलेशिया ने प्रतिबंध किया लागू
(Representative Image)

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के लाखों बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगाने वाले नियमों को आज से लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत कम से कम 80 लाख उपयोगकर्ताओं वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी। प्लेटफॉर्मों को सुरक्षा संबंधी ऐसे उपाय भी अपनाने होंगे, जो लत लगाने वाले उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं। नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों पर 100 लाख रिंगिट तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक सामग्री, साइबरबुलिंग और उन चीजों से बचाना है जो अत्यधिक उपयोग को प्रोत्साहित करती हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों ने भी बच्चों के सोशल मीडिया तक पहुंच पर आयु-आधारित प्रतिबंधों की घोषणा की है। मलेशिया के संचार और मल्टीमीडिया आयोग ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने से रोकना नहीं है, बल्कि सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन नुकसानों को दूर करने की अपेक्षाएं निर्धारित करना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here