2024 Bajaj Pulsar NS160 और NS200 बाइक एडवांंस फीचर्स के साथ लॉन्च

0
289

Bajaj Auto ने भारतीय बाजार में अपने दो Pulsar NS मोटरसाइकिल मॉडल्स, NS160 और NS200 के लेटेस्ट 2024 वर्जन लॉन्च किए हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें नए LED हेडलाइट्स सेटअप, LED टर्न सिग्नल, ट्विन DRLs आदि शामिल हैं। वहीं, दोनों मॉडल्स के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स को पहले के समान रखा गया है, जिनमें NS160 समान 160.3cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से लैस आता है और NS200 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है। नए 2024 NS160 मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपये रखी गई है, जबकि NS200 की एक्स-शोरूम कीमत 1.57 लाख रुपये है।

जानकारी के अनुसार, बाइक्स में एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जोड़ा गया है, जो पिछले मॉडल के सेमी-डिजिटल कंसोल की जगह लेता है। नए कंसोल में अब ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ इनकमिंग कॉल और SMS अलर्ट, फोन की बैटरी प्रतिशत, डिस्टेंस-टू-एंप्टी और एक्सेस टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, NS200 में 199.5cc, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 24.5 hp और 18.74 Nm का टॉर्क पैदा करता है। दोनों इंजन अपने संबंधित 5-स्पीड और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आते हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here