मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 अप्रैल को जर्मनी की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान वर्तमान रक्षा सहयोग प्रस्तावों की समीक्षा और दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग के नए अवसर तलाशने के बारे में बातचीत होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जर्मनी के रक्षा मंत्री बोरिस पिस्टोरियस के साथ आपसी वार्ता करेंगे। चर्चा में रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाना, सैन्य संबंध मजबूत करना और साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशिय़ल इंटेलिजेंस और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में बातचीत होगी। इस दौरान रक्षा औद्योगिक सहयोग रूपरेखा और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों के प्रशिक्षण में सहयोग के लिए कार्यान्वयन व्यवस्था पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री मेक इन इंडिया पहल के अंतर्गत संयुक्त विकास और सह-उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जर्मन रक्षा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करना और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि में योगदान देना है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



