मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) का भी दौरा करेंगे, जहां वे खुले समुद्र में मत्स्य पालन के सतत दोहन के लिए प्राधिकरण पत्र (एलओए) जारी करने के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन दस्तावेज का उद्घाटन करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उसी दिन खुर्दा स्थित राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (एनआईएसईआर) के 15वें दीक्षांत समारोह में भी उपस्थित रहेंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



