टेस्ट क्रिकेट के बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं दोनों देशों की टीमों के बीच पहला वनडे मैच आज 9 फरवरी को खेला जा रहा है। यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बता दें हाल ही में दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला गया था, इसमें अफगानिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान की टीम का हालिया प्रदर्शन इस फ़ॉर्मेट में काफी अच्छा रहा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
अफगानिस्तान : रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक।
श्रीलंका : पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



