Happy Birthday CM Eknath Shinde: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिन्दे का 61वां जन्‍मदिन आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

0
436

एकनाथ शिन्दे का जन्म 9 फरवरी 1964 को क्षत्रिय कुणबी-मराठा परिवार में हुआ था। पढ़ाई के लिए शिन्दे ठाणे आए। मीडिया की माने तो, इसी दौरान उनकी मुलाकात शिवसेना नेता आनन्द दिघे से हुई। महज 18 साल की उम्र में उनका राजनीतिक जीवन शुरू हुआ और शिन्दे एक आम शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने लगे,करीब डेढ़ दशक तक शिवसेना कार्यकर्ता के रूप में काम करने के बाद 1997 में शिन्दे ने चुनावी राजनीति में कदम रखा।

एकनाथ शिन्दे 1997 में ठाणे महानगर पालिका से पार्षद चुने गए और 2001 में नगर निगम सदन में विपक्ष के नेता बने। इसके बाद दोबारा साल 2002 में दूसरी बार निगम पार्षद बने। इसके अलावा तीन साल तक पॉवरफुल स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य रहे। हालांकि, दूसरी बार पार्षद चुने जाने के दो साल बाद ही विधायक बन गए, लेकिन शिवसेना में सियासी बुलन्दी साल 2000 के बाद छुआ। एकनाथ शिन्दे ठाणे की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से साल 2004 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। शिवसेना के टिकट पर 2004 में पहली बार विधानसभा पहुंचे  शिन्दे इसके बाद 2009, 2014 और 2019 में भी विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए आज एकनाथ शिन्दे के पास ठाणे जिले में बंगला है 2019 में चुने गए थे विधायक दल के नेता। शिवसेना विधायक दल की बैठक में आदित्य ठाकरे ने ही एकनाथ शिन्दे के नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया

जानकारी के अनुसार, शिन्दे महाविकास अघाड़ी को तोड़ने और भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबन्धन को फिर से स्थापित करने के पक्ष में थे उन्होंने वैचारिक मतभेदों और कांग्रेस पार्टी और भारतीय राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा अनुचित व्यवहार के कारण उद्धव ठाकरे से महा विकास अघाड़ी गठबन्धन को तोड़ने का अनुरोध किया। उनके साथी शिवसेना सदस्यों ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने उनकी शिकायतों की अनदेखी की। उन्होंने अपने अनुरोध का समर्थन करने के लिए अपनी पार्टी से 2/3 सदस्यों को इकट्ठा किया। यह संकट 21 जून 2022 को शुरू हुआ जब शिन्दे और कई अन्य विधायकमहा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबन्धन भाजपा शासित गुजरात में सूरत में चला गया, जिससे गठबन्धन को अराजकता में फेंक दिया गया। शिन्दे के विद्रोह के परिणामस्वरूप, उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह महाराष्ट्र विधान परिषद से भी इस्तीफा दे देंगे। शिन्दे ने सफलतापूर्वक भाजपा-शिवसेना गठबन्धन को फिर से स्थापित किया और 20वें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्यमन्त्री बने।

आज सीएम एकनाथ शिंदे का जन्मदिन है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ‘X’ पर लिखा, ‘महाराष्ट्र के गतिशील और मेहनती मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने अपने जमीनी स्तर के जुड़ाव और मेहनती स्वभाव के कारण अपनी पहचान बनाई है। वह प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं।’ उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी सीएम शिंदे को बधाई दी। अमित शाह ने लिखा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में आप जिस समर्पित भावना से महाराष्ट्र को विकास और जनकल्याण की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं, वह अत्यंत सराहनीय है। मैं ईश्वर से आपके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं। इसपर जवाब देते हुए सीएम ने लिखा, ‘एक बार फिर आपका बहुत बहुत धन्यवाद।’

मध्‍यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीएम शिंदे को उनके जन्‍मदिन पर बधाई दी। उन्‍होंने लिखा कि, महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल के आशीर्वाद से आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों एवं आपके नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here