मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन में “गाँव चलो अभियान” के अन्तर्गत “एक बार फिर से मोदी सरकार” के संकल्प के साथ दीवार लेखन किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का आह्वान किया।
मीडिया की माने तो वीडी शर्मा ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनहितैषी योजनाओं से गरीबों के सपने सच हो रहे हैं। आज जन-जन के मन से एक ही आवाज निकलती है कि प्रधानमंत्री मोदी जी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है। पीएम के आशीर्वाद, अमित शाह के मार्गदर्शन, जेपी नड्डा के नेतृत्व तथा हमारे बूथ कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार प्रचण्ड बहुमत से बनकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटेगी।
“गाँव चलो अभियान”
आवन ग्राम के जन – जन की यही पुकार “एक बार फिर से मोदी सरकार”#GaonChaloAbhiyaan #गाँव_चलो_अभियान pic.twitter.com/wxX0FAwAW1
— VD Sharma (@vdsharmabjp) February 9, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



