मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने आज उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राज्यों तथा पश्चिमी राजस्थान और विदर्भ में लू चलने की संभावना व्यक्त की है। कोंकण और गोवा, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्काल में दिन भर गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। तटीय कर्नाटक, केरलम, माहे और उत्तरी तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में आज मूसलाधार बारिश की आशंका है। पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और उत्तर-पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी भारत में आज गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसी बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून कल पश्चिम मध्य और पूर्व मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आगे बढ़ गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



