तमिलनाडु : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नीलगिरी जिले के कूनूर में यूपीएएसआई टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में हिस्सा लिया

0
89
तमिलनाडु : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नीलगिरी जिले के कूनूर में यूपीएएसआई टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में हिस्सा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कूनूर में यूनाइटेड प्‍लांटर्स एसोसिएशन ऑफ साउदन इंडिया (यूपीएएसआई) टी रिसर्च फाउंडेशन के शताब्दी सम्मेलन में हिस्सा लिया। उपराष्ट्रपति ने वैश्विक बाजार में इस सेक्टर की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए चाय पर रिसर्च को मजबूत करने, फैक्ट्रियों को आधुनिक बनाने, गुणवत्ता और उत्पादकता में सुधार करने और मजबूत भारतीय चाय ब्रांड विकसित करने का आह्वान किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने यूपीएएसआई से कहा कि वह अपनी 100 साल की विरासत को आगे बढ़ाए और भारतीय चाय को मजबूत करने तथा वैश्विक बाजार में इसकी मौजूदगी बढ़ाने के लिए आधुनिक सोच, ज्यादा ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़े। उपराष्ट्रपति ने इस मौके पर “टी रिसर्च इन साउथ इंडिया – ए कंपेंडियम” किताब भी जारी की।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here