मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में FUJIFILM इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कोजी वाडा के नेतृत्व में आए FUJIFILM इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने लिखा, “मैं FUJIFILM इंडिया की सराहना करता हूँ कि उन्होंने अपना पहला सीरियल-नंबर वाला ‘मेड इन इंडिया’ EP-6000 एंडोस्कोपी सिस्टम एम्स, नई दिल्ली के माध्यम से देश को समर्पित किया। हमने एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी (जैसे फ्लेक्सिबल एंडोस्कोपी) की उन क्षमताओं पर चर्चा की जो सटीक डायग्नोसिस और निमली इनवेसिव ट्रीटमेंट में मदद करती हैं, जिससे मरीजों के इलाज के नतीजे बेहतर होते हैं और वे तेजी से ठीक होते हैं। पैनक्रियाटिक कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के डायग्नोसिस और इलाज में ऐसी टेक्नोलॉजी की भूमिका पर भी चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस तरह के सहयोग ‘मेक इन इंडिया’ के विजन के अनुरूप इनोवेशन, एडवांस्ड मेडिकल टेक्नोलॉजी और देश में ही मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर भारत के हेल्थकेयर इकोसिस्टम को और मजबूत बनाते हैं। मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और इनोवेशन तथा देश में मैन्युफैक्चरिंग को लगातार बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद देता हूँ।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JPNadda
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



