उत्तराखंड : सीएम धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया

0
62
उत्तराखंड : सीएम धामी ने हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का उद्घाटन किया और वहाँ उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, योग गुरु स्वामी रामदेव, विधायक आदेश चौहान, रवि बहादुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी स्वामी यतीश्वरानंद, आचार्य बालकृष्ण उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा के साथ जोड़ने की दिशा में यह गुरुकुल एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि भारत की जीवनदृष्टि और हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में योग और आयुर्वेद सहित हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को देश में नई मजबूती और विश्वभर में नई पहचान मिली है। उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की समृद्ध परंपरा की भूमि के रूप में इस विरासत को आधुनिक स्वरूप प्रदान करते हुए स्वास्थ्य एवं वेलनेस के वैश्विक केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here