नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की

0
172
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री क्रिस बोवेन से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री तथा सीओपी 31 वार्ता के अध्यक्ष क्रिस बोवेन से मुलाकात की। उन्होंने फिजी में होने वाले प्री-सीओपी और तुर्की में होने वाले सीओपी31 के मुख्य एजेंडा विषयों पर सार्थक चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा मंत्री तथा सीओपी31 वार्ता के अध्यक्ष, श्री क्रिस बोवेन से मिलकर खुशी हुई। हमने फिजी में होने वाले प्री-सीओपी और तुर्की में होने वाले सीओपी31 के मुख्य एजेंडा विषयों पर सार्थक चर्चा की। मैंने पिछले एक दशक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई की सफलताओं का जिक्र किया। मैंने सीओपी31 वार्ता के अध्यक्ष के तौर पर ऑस्ट्रेलिया का सहयोगी साझेदार बने रहने के भारत के संकल्प को भी दोहराया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @byadavbjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here