भोपाल : सीएम यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

0
153
भोपाल : सीएम यादव ने मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल स्थित मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधी जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि क्षेत्र के विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं नवाचारों की जानकारी साझा की तथा किसानों से संवाद किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कृषक कल्याण वर्ष-2026 के अंतर्गत आज सीधी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसान भाई-बहनों से संवाद किया। सीधी में दलहन-तिलहन फसलों के क्षेत्र विस्तार के लिए अन्नदाताओं को उन्नत बीज व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वृहद सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा। फलों के प्रसंस्करण एवं भंडारण की सुविधा के लिए इकाई स्थापित की गई है। जिले में 12 जैविक संसाधन केंद्र संचालित हैं। सीधी को विंध्य क्षेत्र का टूरिज्म हब बनाने के साथ ही कृषि को लाभकारी बनाकर किसानों की आय के अवसर बढ़ाने के लिए हम संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMMadhyaPradesh

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here