मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘RAJ-UNNATI’ की 9वीं बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को ‘स्मार्ट योजना’ के माध्यम से सार्वजनिक सेवाओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित करने, जिला उत्थान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आरआईटी, ट्रोमा सेंटर, अटल प्रगति पथ, स्कूल भवनों के पुनरुद्धार एवं अटल ज्ञान केंद्रों के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को आमजन की परिवेदनाओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनसेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ हमारी सरकार राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने हेतु निरंतर कार्यरत है।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



