मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कुरुक्षेत्र के कनीपला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित चित्र प्रदर्शनी, पेंटिंग एवं रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी कला और रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना एवं जागरूकता के विविध संदेशों को बेहद सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित यह अभियान पूरे प्रदेश में 17 अक्टूबर तक चलेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सैनी ने लिखा, “आइए, हम सभी सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता की भावना को आत्मसात करते हुए समाज एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @NayabSainiBJP
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



