SA vs AUS वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया

0
72
SA vs AUS वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 67 रन से हरा दिया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 297 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 41.2 ओवर में 230 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया। टोनी डी जॉर्जी खाता नहीं खोल सके, जबकि क्विंटन डी कॉक ने 14 रन बनाए। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48 गेंदों पर 30 और रयान रिकेल्टन ने 27 रन का योगदान दिया। 34वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका का स्कोर पांच विकेट पर 168 रन था, लेकिन मैथ्यू ब्रीट्जके और मार्को यानसन ने छठे विकेट के लिए 107 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। ब्रीट्जके ने 106 गेंदों पर 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल रहे। यह उनके वनडे करियर का दूसरा शतक था। वहीं, यानसन ने 59 गेंदों पर 75 रन की तेज पारी खेली, जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल थे। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पांच ओवर में 54 रन जोड़कर 297 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने तीन और एडम जम्पा ने दो विकेट लिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 298 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। कप्तान मिचेल मार्श ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और छह छक्के शामिल थे। केशव महाराज ने 10वें ओवर में उनका विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद ट्रेविस हेड और कूपर कॉनॉली ने पारी को संभालने की कोशिश की। हेड ने 37 गेंदों पर 36 और कॉनॉली ने 42 गेंदों पर 38 रन बनाए, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई। मैट रेनशॉ ने 49 गेंदों पर 44 और मिशेल स्टार्क ने 27 गेंदों पर 16 रन बनाए, लेकिन निचला क्रम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9.2 ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि ब्योर्न फोर्टुइन ने दो और कॉर्बिन बॉश तथा जेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट चटकाया।

News Source : Social Media

Image Source : X @ICC

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here