मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर पूर्व आईपीएस अधिकारी ऋषि राज सिंह की पुस्तक ‘UPSC परीक्षा की 34 रणनीतियाँ’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवा अभ्यर्थियों से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी को लेकर विस्तृत संवाद किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मुझे विश्वास है कि यह पुस्तक अभ्यर्थियों के संशयों का समाधान करते हुए उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए सहज, व्यावहारिक एवं रणनीतिक दृष्टिकोण प्रदान करेगी और एक उपयोगी मार्गदर्शक सिद्ध होगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



