मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही वर्षभर की गतिविधियों पर आधारित ‘समर्पण’ पत्रिका का विमोचन भी किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। एनएसएस से जुड़े युवा सेवा के संस्कारों के साथ नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को आत्मसात कर रहे हैं। यही युवा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



