मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को खनिज साधन विभाग में चयनित 63 नवनियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सीएम यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मध्यप्रदेश खनिज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। नए खनि निरीक्षक शासन से जुड़कर सिर्फ नौकरी ही प्राप्त नहीं कर रहे, बल्कि सेवा का एक नया अवसर प्राप्त कर अपनी नई पहचान भी प्रारंभ कर रहे हैं।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मध्यप्रदेश सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते एक वर्ष में 85 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrMohanYadav51
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



