मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को नवा रायपुर में आयोजित क्रेडाई छत्तीसगढ़ स्टेटकॉन-2026 ‘बिल्डिंग विकसित छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के अनुरूप तैयार विजन डॉक्यूमेंट ‘छत्तीसगढ़ अंजोर’ में आधुनिक शहरों, गुणवत्तापूर्ण आवास और मजबूत अधोसंरचना के विकास को विशेष महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा स्टेट कैपिटल रीजन के माध्यम से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं विकसित होंगी, यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था के प्रमुख ग्रोथ इंजन के रूप में उभरेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



