मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए 81) के दौरान भारत-खाड़ी सहयोग परिषद ट्रोइका मिनिस्ट्रियल मीटिंग की सह-अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लिखा, “यूएनजीए 81 के दौरान न्यूयॉर्क में भारत-गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ट्रोइका मिनिस्ट्रियल मीटिंग की सह-अध्यक्षता करके खुशी हुई। भारत-जीसीसी जॉइंट एक्शन प्लान 2024–28 की प्रगति की समीक्षा की और अपनी साझेदारी को और आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “भारत-जीसीसी एफटीए बातचीत शुरू होने का स्वागत किया। व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, नई तकनीकों, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान के क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने की उम्मीद है। भारतीय समुदाय को दिए गए सहयोग के लिए जीसीसी नेतृत्व का धन्यवाद किया। समुद्री आवाजाही की स्वतंत्रता और नाविकों व कमर्शियल शिपिंग की सुरक्षा के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



