एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

0
76
एशियन गेम्स 2026 : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड मेडल, फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में तीसरा गोल्ड मेडल महिला कबड्डी के इवेंट में आया है, जिसमें भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच 37-34 के अंतर से जीतकर इतिहास रच दिया है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली और भारतीय टीम ने पहले हाफ से ही अपनी बढ़त बनाए रखी, जिसमें वह ईरान को दो बार ऑल आउट करने में भी कामयाब रही। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम का ग्रुप स्टेज से लेकर गोल्ड मेडल मैच तक विजयी अभियान रहा; टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम गोल्ड जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी और उनका शानदार प्रदर्शन गोल्ड मेडल मुकाबले तक जारी रहा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का एकतरफा प्रदर्शन देखने को मिला और सेमीफाइनल मैच भी उन्होंने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। गोल्ड मेडल मैच में ईरान से कड़ी टक्कर हुई, जहां पहले हाफ में एक समय स्कोर 7-7 की बराबरी पर था, लेकिन बाद में भारतीय टीम ने अपने खेल को और अधिक आक्रामक बनाते हुए पहला हाफ 22-16 से अपने नाम कर लिया। दूसरा हाफ काफी रोमांचक रहा; ईरान ने जबरदस्त वापसी की और भारतीय टीम को ऑल आउट भी कर दिया, जिससे बढ़त काफी कम हो गई। इसके बाद भारतीय टीम ने फिर वापसी की, ईरान को ऑल आउट किया और मैच खत्म होने तक अपनी बढ़त बनाए रखी। अंत में स्कोरलाइन 37-34 रही और भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रही।

News Source : Social Media

Image Source : X @WeAreTeamIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here