नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित समारोह में हुए शामिल

0
146
नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित समारोह में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित समारोह में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, “विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में सहभागी बना। पर्यटन के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए ‘नेशनल डिजिटल टूरिज्म स्टैक’ और ‘देखो अपना देश 2.0’ का शुभारंभ किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इस दौरान पर्यटन क्षेत्र के विभिन्न पक्षों के साथ कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) पर हस्ताक्षर भी हुए, जो देश में पर्यटन के विस्तार और साझेदारियों को गति देंगे। हमारा प्रयास है कि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और अनछुए पर्यटन स्थलों को वैश्विक पहचान मिले। पर्यटन का विस्तार हो, स्थानीय लोगों के लिए अधिक से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित हों तथा भारत विश्व पर्यटन के मानचित्र पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करे।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gssjodhpur

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here