मप्र : सीएम यादव ने शहडोल में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया

0
115
मप्र : सीएम यादव ने शहडोल में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘कृषक कल्याण वर्ष-2026’ के अंतर्गत रविवार को शहडोल में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर अन्नदाताओं से संवाद किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “शहडोल की धरा वन, खनिज और कृषि संपदा से समृद्ध है। इन उत्पादों के संरक्षण के साथ बेहतर संग्रहण, प्रसंस्करण और बाजार से जोड़कर ग्रामीण परिवारों की आय के नए रास्ते खोले जा रहे हैं।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यहां की उच्च गुणवत्ता वाली हल्दी देशभर में लोकप्रिय है। हम हल्दी की खेती को प्रसंस्करण और बाजार से जोड़ रहे हैं, जिससे किसानों को बेहतर आय हो सके। बाणसागर एवं भन्नी सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाएं मजबूत हुई हैं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here