दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक समागम एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ में हुई शामिल

0
81
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक समागम एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ में हुई शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को त्यागराज स्टेडियम में आयोजित ‘वैश्य कुल सांस्कृतिक समागम एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य परिचय सम्मेलन’ में शामिल हुई। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि परिश्रम, उद्यमिता, ईमानदारी और सेवा वैश्य समाज की पहचान है। व्यापार और उद्योग को आगे बढ़ाने से लेकर रोजगार सृजन और समाज कल्याण तक, इस समाज का योगदान दिल्ली और देश की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि वैश्य समाज की यही सामर्थ्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण पीएम मोदी के ‘विकसित भारत’ और हमारी ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को और शक्ति देगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद कमलजीत सहरावत, भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, विधायक तिलक राम गुप्ता सहित वैश्य समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here