मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश को पहली एलएनजी ट्रेन समर्पित की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “भारतीय रेल को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश को पहली एलएनजी ट्रेन समर्पित की।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली यह ट्रेन डीजल पर निर्भरता घटाकर प्रदूषण कम करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की बचत कराएगी और हरित रेल के हमारे संकल्प को साकार करेगी। मोदी सरकार भारतीय रेल के नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल इंजनों से सुसज्जित कर विश्वस्तरीय बना रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



