मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वनडे में 32 रन से हरा दिया और इस जीत के साथ 3 मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। तीसरा वनडे 30 सितंबर को सेनवेस पार्क में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 365/9 का स्कोर बनाया, जिसमें डेविड मिलर ने 142 और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 103 रन की पारी खेली। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी हुई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 49.4 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही; ऐडन मार्करम पहली ही गेंद पर आउट हो गए और क्विंटन डी कॉक 36 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बावुमा और मैथ्यू ब्रीट्जके ने पारी को संभाला, लेकिन ब्रीट्जके 30 रन बनाकर आउट हो गए। फिर मिलर क्रीज पर आए और बावुमा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 156 रन जोड़े। बावुमा ने 112 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके घरेलू मैदान पर पहला वनडे शतक था, जबकि मिलर ने सिर्फ 73 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और अगले 20 गेंदों में 39 रन जोड़कर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। उनकी 142 रन की पारी वनडे करियर की सबसे बड़ी पारी रही।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 366 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े और पावरप्ले में ही 77 रन बना दिए। मार्श ने 32 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 84 रन बनाए, जबकि हेड ने 55 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 84 रन की पारी खेली। इसके बाद फोर्टुइन ने मार्श को बोल्ड किया, जबकि ऐडन मार्करम ने हेड को पगबाधा आउट किया। हेड के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का रनरेट कम हो गया; केशव महाराज, ब्योर्न फोर्टुइन और ऐडन मार्करम ने मिलकर 5 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा। ऑस्ट्रेलिया ने 17वें से 40वें ओवर के बीच 121 रन के अंदर 6 विकेट गंवा दिए और उसे आखिरी 10 ओवर में उसे 113 रन की जरूरत थी। जैक एडवर्ड्स और जेवियर बार्टलेट ने 61 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें जगाईं। बार्टलेट ने 26 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, लेकिन उनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा गई और टीम 49.4 ओवर में 333 रन पर ऑलआउट हो गई।
News Source : Social Media
Image Source : X @ICC
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



