मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा आयोजित ‘करम मिलन समारोह 2026’ में भाग लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से जुड़ा ‘करम पर्व’ प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव का उत्सव है। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने का स्पष्ट संदेश देता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मांदर की थाप, लोकगीतों की मिठास और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा… यही है झारखंड के करम पर्व की आत्मा। आज माननीय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी द्वारा आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती झारखंड के प्रकृति पर्व ‘करम मिलन समारोह-2026’ में सम्मिलित हुई। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का यह लोक-संस्कार पीढ़ियों से हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सह-अस्तित्व का संदेश देता आया है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



