मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को नई दिल्ली में ‘प्रहार – आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता की। आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की मोदी जी की सोच के तहत, भारत ने आतंकवाद के लिए गुंजाइश को काफी कम कर दिया है और अपने नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत किया है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आतंकवाद-रोधी रणनीतियों में लगातार सुधार करने और आतंकवाद के सभी रूपों व तरीकों के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई करने की जरुरत पर जोर दिया। निर्देश दिया कि ‘प्रहार’ रणनीति को पुलिस-स्टेशन स्तर तक ले जाया जाए और साथ ही, एक आधुनिक, ऑटोमेटेड और परिणाम-केंद्रित आतंकवाद-रोधी ढांचा तैयार करने के लिए इस व्यवस्था के हर पहलू को मजबूत किया जाए।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



