मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोमवार को दिल्ली में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के साथ बैठक कर कर्नाटक से जुड़े जल संसाधन विषयों एवं जल शक्ति मंत्रालय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि बैठक में कर्नाटक सरकार तथा जल शक्ति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग की सचिव अर्चना वर्मा, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष अनुपम प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी राज्यों के साथ समन्वय और सहयोग के माध्यम से जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं जल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CRPaatil
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



