मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल आज दिल्ली में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया और स्वच्छता प्रहरियों को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज एक्सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “स्वच्छता ही सेवा है… आज दिल्ली में विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ कार्यक्रम में सहभागिता की, स्वच्छता के लिए श्रमदान किया एवं स्वच्छता प्रहरियों को संबोधित किया। आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के राष्ट्रव्यापी संकल्प से जुड़कर अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और इस जनसेवा अभियान में अपना योगदान दें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



