उप्र : सीएम योगी लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ हेतु आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

0
84
उप्र : सीएम योगी लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों के फ्लैग ऑफ हेतु आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों (25 चारपहिया एवं 62 दोपहिया) के फ्लैग ऑफ हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया गया। साथ ही, उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्मिकों को ‘वीरता पदक’ से अलंकृत किया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहनों (चारपहिया एवं दोपहिया) के फ्लैग ऑफ हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व डीजीपी, ‘पद्म श्री’ श्री प्रकाश सिंह जी द्वारा लिखित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया। साथ ही, राष्ट्र सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत (मरणोपरांत) यूपी पुलिस (STF) के वीर सेनानी स्व. सुनील कुमार जी की धर्मपत्नी एवं जनसुरक्षा को ध्येय मानकर देश सेवा में रत ‘राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार व मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार’ से अलंकृत पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। अमर बलिदानी स्व. सुनील कुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को हृदय से बधाई।”

News Source : Social Media

Image Source : X @CMOfficeUP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here