दिल्ली : सीएम गुप्ता ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ऐप लॉन्च किया

0
85
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ऐप लॉन्च किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिल्ली विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ‘मैं भी यमुना प्रहरी’ कार्यक्रम का प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ शुभारंभ किया और ऐप लॉन्च किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली विश्वविद्यालय के 30 कॉलेजों के हजारों युवा क्लीन यमुना मिशन से जुड़ने जा रहे हैं। आज, 1 अक्टूबर से ऐप पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। मेरा दिल्ली के युवाओं से आह्वान है, आइए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाइए। ऐप डाउनलोड कीजिए, रजिस्टर कीजिए और ‘यमुना प्रहरी’ बनकर माँ यमुना की स्वच्छता के इस महाअभियान को जन-जन का अभियान बनाइए। एक युवा जुड़ेगा तो एक और युवा प्रेरित होगा। एक कॉलेज जुड़ेगा तो पूरा कैंपस जुड़ेगा। और जब दिल्ली जुड़ेगी, तो माँ यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प और मजबूत होगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here