मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संचालित सूखा राशन पैकेजिंग सेंटर का निरीक्षण किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पैकेजिंग की जा रही राहत सामग्रियों की गुणवत्ता एवं व्यवस्था की जानकारी ली और बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री बेहतर ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ बिहार ने बताया कि एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, मसाला, ओआरएस, माचिस, मोमबत्ती सहित आवश्यक सामग्रियों के पैकेट बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाकर वितरित किए जाएंगे।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



