मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के मिल्वौकी में जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के दौरान फ्रांस के विदेश व्यापार और आर्थिक आकर्षण मामलों के मंत्री निकोलस फोरिसियर से मुलाकात की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान उन्होंने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने, भारत-ईयू एफटीए पर जल्द हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया में तेजी लाने, और भारत में एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग, यूपीआई इंटीग्रेशन तथा संयुक्त इनोवेशन पहलों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारे द्विपक्षीय आर्थिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए इस साल के आखिर में भारत में उनका स्वागत करने का इंतजार रहेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @PiyushGoyal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



