नई दिल्ली : एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की

0
89
नई दिल्ली : एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम यादव ने लिखा, “आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्‍त किया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। उन्हें प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी को मध्यप्रदेश में विभिन्न योजनाओं में हुई प्रगति, ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ में किसानों के हित में लिये गए निर्णयों, बलराम कृषि महोत्सव, सांदीपनि विद्यालयों की उपलब्धियों एवं सुगम परिवहन योजना के संबंध में भी जानकारी प्रदान की।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here